DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Women to get free bus ride on Raksha Bandhan

Uttarakhand: Women to get free bus ride on Raksha Bandhan

उत्तराखंड की धामी सरकार रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा कराएगी

Uttarakhand: Women to get free bus ride on Raksha Bandhan
Uttarakhand: Women to get free bus ride on Raksha Bandhan

22 अगस्त पड़ने वाले भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड सरकार ने इस साल भी बहनों को सौगात दी है । राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी । हालांकि यह छूट केवल प्रदेश के भीतर रहेगी। यह सुविधा सिर्फ साधारण बसों में मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बुधवार को सचिव (परिवहन) डा. रणजीत सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी किया। शासन के आदेश के बाद रोडवेज प्रबंधन ने भी सभी मंडलों और डिपो को आदेश जारी कर दिए। महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि परिचालक टिकट मशीन से लेडीज-फ्री या लगेज बुक से टिकट बनाएंगे व किराया राशि के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। मुफ्त यात्रा उत्तराखंड के भीतर परिवहन के लिए मान्य होगी। मुफ्त यात्रा का अलग से रिकार्ड रखा जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार भी रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात देतीं हैं ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News