1 रुपए में पानी कनेक्शन देने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड…
उत्तराखंड सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत पूरे राज्य में एक रुपये में पानी का कनेक्शन देने वाली है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन के लिए ग्रामीणों को मात्र 1 रुपए देने होंगे।
आपको बता दें कि इस से पहले पानी का कनेक्शन के लिए लोगों को 2350 रुपये देने होते थे जो कि आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहे थें। इसलिए सरकार ने तय किया है कि गांवों में पानी का कनेक्शन एक रुपये में दिया जाए।
यह सुविधा प्रधानमंत्री के हर गरीब के कल्याण की योजना के तहत बनाई गई है। जिनमें जल जीवन मिशन के तहत 2024 तक हर घर को नल देने की योजना भी है। नल देने का मतलब पीने का स्वच्छ पेयजल देना है। जिसमें मानक के हिसाब से हर घर पानी उपलब्ध कराना है।
इस योजना के अंतर्गत 15 लाख से अधिक परिवार इसका फायदा उठा पाएंगे।
इस अभियान के लिए उत्तराखंड जल संस्थान, स्वजल और उत्तराखंड पेयजल निगम को कार्यदायी एजेंसी बनाया गया है। जिसमे कुल 3806 राजस्व गांवों में 361654 परिवारों के घर में नल पहुंचाने का दारोमदार उत्तराखंड जल संस्थान का है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












