DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 3261 पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन

uttarakhand - UKSSSC Recruitments 2021 - Uttarakhand Govt Jobs

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकलने का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 3261 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार केंद्र सरकार के 271 विभागों में 3261 पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य अभ्यर्थी एसएससी द्वारा आयोजित इस भर्ती में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं आवेदन 24 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News