तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे
तीरथ सिंह रावत आज लेंगे उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज शाम को शपथ लेने की संभावना है । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शाम को समय मांगा गया है । बताया जा रहा है कि दोपहर चार बजे तीरथ सिंह रावत राजभवन में सीएम पद की शपथ लेंगे। तीरथ सिंह रावत 9 फरवरी 2013 से 31 दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के चीफ रहे हैं। इससे पहले चौबटखल विधानसभा से 2012 से 2017 में जीत थे। वर्तमान में वह भाजपा के नेशनल सेक्रेटरी हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। इससे पहले वे उत्तरप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 1997 में यूपी से विधायक भी रह चुके है। वे उत्तराखंड के पहले शिक्षामंत्री रहे हैं। वर्तमान में वे पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












