वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के एक हफ्ते बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर हुए कोरोना पॉजिटिव। जावलकर ने बताया कि उनकी पत्नी सौजन्य की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। आपको बता दें कि सचिव जावलकर की पत्नी सौजन्य वर्तमान में मुख्य चुनाव अधिकारी भी हैं दिलीप जावलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और वह आइसोलेशन में है। सचिव पर्यटन ने उनके संपर्क में आए तमाम अधिकारियों से कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












