उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में निकली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाई

पिछले दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई बदलाव करने पड़े हैं। इसका प्रभाव भर्ती परीक्षाओं पर भी पड़ा है । इस आपदा का सबसे अधिक असर कुमाऊं क्षेत्र में रहा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली नैनीताल हाईकोर्ट में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। हाईकोर्ट में सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाइपिस्ट, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और अंग्रेजी टंकण के लिए 21 से 25 अक्टूबर को होने वाली भर्ती परीक्षा अब 27 अक्टूबर को होगी। इसकी जानकारी आयोग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












