राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, 2 दिनों के हरिद्वार दौरे पर

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय दौरे 28 और 29 नवंबर को हरिद्वार में रहेंगे। अपनी यात्रा के पहले दिन 28 नवंबर को 28 नवंबर को राष्ट्रपति कोविंद पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को शांतिकुंज देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति के हरिद्वार में दो दिवसीय दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार के डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












