मंगल, अप्रैल 14, 2026

पूरे विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए

Uttarakhand: Portals of Shri Hemkunt Sahib Gurdwara to be opened
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड चमोली जनपद स्थित सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। ‌ इससे पहले सुबह 9 बजे लोकपाल लक्ष्मण मंदिर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए खोल दिए गए हैं। उसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट 9:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ खोले । ‌सेना के बेंड के मधुर ध्वनि के बीच तीन हजार से अधिक सिख श्रदालुओं की संगत के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट खुले ।‌ पंज प्यारों की अगुआई में शनिवार सुबह गोविंद घाट से चला श्रद्धालुओं का जत्था भी रात्रि प्रवास के लिए घांघरिया पहुंच गया। गोविंद घाट गुरुद्वारे में सुबह करीब नौ बजे पंजाब से पहुंचे बैंड की धुनों के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में जो बोले सो निहाल के जयघोष और अलकनंदा के जल का आचमन करने के बाद तीर्थयात्रियों का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद दरबार साहिब में गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव के साथ ही हेमकुंड साहिब के दर्शन पूजा शुरू हो गई। गुरुद्वारा साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की लाइटिंग व फूलों से भव्य सजावट की गई है। दोपहर में 12:30 बजे हेमकुंड साहिब में इस साल की पहली अरदास होगी। दो वर्ष बाद अपने भव्य स्वरूप में शुरू हो रही हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर भ्यूंडार घाटी में उल्लास का माहौल है। घाटी के गोविंदघाट से लेकर हेमकुंड साहिब के बेस कैंप घांघरिया तक होटल-ढाबा, घोड़ा-खच्चर व डंडी-कंडी समेत अन्य व्यवसायियों के चेहरे खिल गए। ‌बता दें कि एक दिन में पांच हजार तीर्थयात्रियों को ही हेमकुंड साहिब जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के कई जनपदों में 2 दिनों से भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हेमकुंड साहिब में भी मौसम खराब है। मौसम विभाग ने चारों धामों समेत कई जनपदों में बारिश की संभावना जताई है। 22 से 24 मई तक उत्तरकाशी, देहरादून व टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ओलावृष्टि, बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका को लेकर जिलों को सतर्क किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News