DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू, प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर,बैठक में निशंक भी मौजूद

BJP
BJP
BJP Delegation To Meet Deputy Election Commissioner Over Law And Order Situation In West Bengal

देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है । इस बैठक में उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री का चुनाव होना है । इसमें उत्तराखंड से चुने गए भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी मौजूद हैं । इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे हैं । वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस बैठक में भाग लेने देहरादून पहुंच चुके हैं । केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भाजपा के उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राज्य के प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद है । भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और मुख्यमंत्री के दावेदार बताया जा रहे अनिल बलूनी अभी दिल्ली में ही है । हालांकि सीएम पद के दावेदार माने जा रहे अजय भट्ट ने बताया कि वो सीएम की रेस में नहीं हैं । अगले सीएम के रूप में रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य मंत्री धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे है। हालांकि सतपाल महाराज, तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल, सांसद अजय भट्‌ट और अनिल बलूनी भी दावेदार बताए जा रहे हैं। बता दें कि राज्य में पिछले 3 दिन से जारी सियासी उठापटक के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News