हेली सेवा से बाबा केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
इस साल चार धाम की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। चार धाम में से एक बाबा केदारनाथ जाने के लिए इस बार आज से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुलने जा रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम को ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। जो तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ धाम हेली सेवा से जाना चाहते हैं वह गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। हेली सेवा का दो तरफ का किराया करीब 5000 रुपये पड़ेगा। वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2746817 व 2431793 जारी किए गए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












