बुध, फ़रवरी 25, 2026

Uttarakhand News: सीएम धामी ने अयोध्या में अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ रामलला के दर्शन किए

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami seeks blessings of Ram Lalla at the Ayodhya Ram Temple

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रियों के साथ आज राजधानी देहरादून से चार्टर प्लेन से रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अपने मंत्रियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अयोध्या एयरपोर्ट पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और अयोध्या में बीजेपी के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनका स्वागत किया।

इसके अलावा सांस्कृतिक दलों ने स्वागत में कार्यक्रम किया। अयोध्या पहुंचने पर सीएम धामी ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि 500 वर्षों के बाद फिर से रामलला अपने स्थान पर विराजे हैं। वो यहां आकर प्रदेश और देश के विकास की कामना करते हैं। पिछले महीने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading