DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

तीर्थ पुरोहितों ने दून में कैबिनेट मंत्री उनियाल के आवास पर योगासन कर जताया विरोध

काफी समय से देवस्थानम बोर्ड को लेकर विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फूटा। तीर्थ पुरोहितों ने दून में धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के सरकारी आवास यमुना कॉलोनी के बाहर योगासन कर देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज की कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से बहस भी हुई। बता दें कि मंत्री उनियाल ने पिछले दिनों कहा था कि वह 30 नवंबर तक देवस्थानम बोर्ड को लेकर फैसला करेंगे। उसी को ध्यान लगाने के लिए पुरोहितों ने मंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया है। इस दौरान पुरोहितों ने आगे की लड़ाई का आर-पार एलान भी किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने नाराज पुरोहितों से मुलाकात की और अपना समर्थन देने की बात कही । बता दें कि साल 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चारों धामों को लेकर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया था। इसी को लेकर तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज विरोध करते आ रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News