
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अहम फैसला लेते हुए ‘समूह ग और ख’ के लिए होने वाली भर्ती में एक साल की आयु सीमा में छूट देने का एलान किया है । गुरुवार को मुख्यमंत्री धामी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान जिन अभ्यार्थियों की परीक्षाओं में आयु सीमा एक साल पार हो चुकी है उनको इस आदेश के बाद फायदा मिलेगा। ऐसे अभ्यार्थी जो भर्ती के लिए अपनी आयु सीमा एक साल पार कर चुके हैं उनके लिए सुनहरा मौका है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












