रवि, अप्रैल 12, 2026

Uttarakhand Legislative Assembly election 2022: उत्तराखंड चुनाव से पहले ” आप” ने की रणनीति तैयार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड वासियों के लिए जारी किए ऑडियो संदेश

Aam Aadmi Party Uttarakhand

दिल्ली की सत्ता पर 2 बार अपने जीत का परचम लहराने के बाद ,अब आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड को ओर कूच किया है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड मेे सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषना कर दी है और अब इस ओर पहल करते हुए आज सीएम केजरीवाल ने एक ऑडियो संदेश जारी

https://platform.twitter.com/widgets.js

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस ऑडियो क्लिप के जरिए यह संदेश उत्तराखंड के लोगों तक पहुंचाया है जिसमे केजरीवाल ने कहा है कि देवभूमि को भी नई दिल्ली की तर्ज पर विकसित करें, जहां लोगों को मुफ्त बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधा मुहैया हो ।

https://platform.twitter.com/widgets.js


केजरीवाल का कहना है कि उत्तराखंड में भी बिजली और पानी की सुविधा मुफ्त दी जा सकती है। दिल्ली की तर्ज पर अच्छी सड़कें बन सकती हैं। उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक खोले जा सकते हैं। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार कोरोना से निपटने में काफी हद तक सफल रही है। 

ऑडियो संदेश जारी करते हुए पार्टी प्रवक्ता रवींद्र सिंह आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश उत्तराखंड के लगभग 70 लाख लोगों तक पहुंच रहा है। ऑडियो क्लिप के जरिए केजरीवाल देवभूमि की जनता से सीधे रूबरू हो रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News