उत्तराखंड में तेज बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी…
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने होने की संभावना जताई है।
वहीं 21और 22 जुलाई को तेज बारिश के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब के यात्रा मार्गों पर भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान अनेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है,इस दौरान भू-स्खलन का भी संभावना बनी रहेगी। इस लिए सभी चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वह मौसम के बुलेटिन और स्थानीय प्रशासन से सूचना के आधार पर ही सफर करें।
वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में 25 जुलाई तक लगातार हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश का होने के आसार है जिसमे हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल है इन क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












