DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand Election 2022: Uttarakhand minister Yashpal Arya, his MLA son join Congress

Uttarakhand minister Yashpal Arya, his MLA son join Congress

उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

चुनाव से पहले धामी सरकार में मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र कांग्रेस में शामिल

Uttarakhand minister Yashpal Arya, his MLA son join Congress

उत्तराखंड में आज भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने बड़ा झटका दिया है। अभी तक भाजपा ने दो कांग्रेसी विधायक अपने पाले में मिलाए थे आज उसी का जवाब देते हुए कांग्रेस ने भी धामी सरकार को बड़ा झटका दिया है। ‌ परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। यशपाल उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री व परिवहन मंत्री थे। दोनों नेताओं ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। बाजपुर से विधायक और समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक हैं। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद भाजपा ने दोनों को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी भी बनाया था। पिता और बेटे ने भाजपा को निराश न करते हुए जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन, अब एक बार फिर यशपाल और संजीव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News