DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Dehradun & Haridwar courts closed for two weeks amid surge in COVID19 cases

कोरोना का देहरादून-हरिद्वार की अदालतों पर लगा ग्रहण, 15 दिन अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी

देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी बेकाबू होती जा रही है । अब उत्तराखंड में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना महामारी के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं । जिससे यहां भी धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। एक ओर हरिद्वार में महाकुंभ भी चल रहा है । ऐसे में उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार की महाकुंभ को सकुशल पूरा करना बड़ी जिम्मेदारी बन गई है । कुछ दिनों से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार हरिद्वार महाकुंभ को लेकर स्वयं मॉनिटरिंग करने में लगे हुए हैं । अब इस महामारी की मार अदालतों पर भी पड़ी है । उत्तराखंड के हालात अधिक न बिगड़े इसके लिए नैनीताल हाईकोर्ट ने सोमवार को एक नया आदेश जारी किया है । नैनीताल हाईकोर्ट ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालतों को सैनिटाइजेशन और अन्य कार्यों के लिए अगले दो सप्ताह के लिएं अस्थाई तौर पर बंद करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने अपने जारी आदेश में कहा कि जिला न्यायालय/फैमिली कोर्ट में एक समय में एक तिहाई कर्मियों को ही अदालत में उपस्थित होने की अनुमति दी जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News