
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश में चौथी लहर की आहट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना महामारी को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उत्तराखंड सरकार भी सक्रिय हो गई है। अब राज्य में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर कोरोना की जांच करने की धामी सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सरकार इसकी गाइडलाइन भी जारी कर सकती है। बता दें कि हर साल गर्मी के सीजन में उत्तराखंड आने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम के अलावा जो लोग भी बाहर से आएंगे उन सभी की टेस्टिंग भी की जाएगी। धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। अभी राज्य में कोरोना के 83 केस हैं। ये सभी व्यक्ति होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे में उत्तराखंड में भी कोरोना केस बढ़ने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। सरकार बॉर्डर पर ही पर्यटकों और यात्रियों की कोविड जांच शुरू कर सकती है। बता दें कि अगले महीने 3 मई से चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है, ऐसे में कोविड संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना जांच अनिवार्य की जा रही है। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












