DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Congress leader Jot Singh Bisht joins AAP

Uttarakhand: Congress leader Jot Singh Bisht joins AAP

आम आदमी पार्टी ने कहा, ‘जोत सिंह बिष्ट जी आपका हार्दिक स्वागत है’, नई सियासी पारी शुरू

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जोत सिंह बिष्ट ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद राजधानी दिल्ली में जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहन ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा जोत सिंह बिष्ट जी आपका हमारी पार्टी में स्वागत है। आम आदमी पार्टी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर साझा की। आप ने लिखा कि, 40 वर्षों से अधिक कांग्रेस की सेवा कर चुके उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व 2022 चुनाव में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्री जोत सिंह बिष्ट जी ने अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आज दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जोत सिंह बिष्ट जी का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News