DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट का किया लोकार्पण

उत्तराखंड मुख्यमंत्री शतीरथ सिंह रावत ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत बेस अस्पताल में 500×2 एलएमपी एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलएमपी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया।
कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस दौरान कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जनपदों के लोगों को इससे फायदा होगा। राज्य में मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है ताकि कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाय। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया की कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में औसतन अधिक टेस्टिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जो निगरानी समितियां बनाई गई हैं, उनके द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाय। कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए लगातर जागरूकता अभियान चलाए जाय।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News