DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami Visited Tehri Lake 

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami Visited Tehri Lake 

टिहरी झील में बोटिंग कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया विकास कार्यों का जायजा

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami Visited Tehri Lake 
Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami Visited Tehri Lake 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले कई दिनों से राज्य के कई जिलों में लगातार भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में 2 दिन के दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया था। आज इसी कड़ी में मुख्यमंत्री टिहरी दौरे पर हैं । ‌ धामी ने यहां टीहरी झील में बोटिंग कर इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल बनाने के लिए तीन माह में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिसे मूर्त रूप देने के लिए बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। ताकि पर्यटकों के आवागमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात भी की। सीएम धामी जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे ‌। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक डॉ. धन सिंह नेगी और शक्ति लाल शाह मौजूद हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News