DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami to Visit Nainital today

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार दो दिनी दौरे पर आज नैनीताल पहुंचेंगे

Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami to Visit Nainital today

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी आज पहली बार अपने दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंच रहे हैं। सीएम धामी देहरादून से दोपहर 11 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12 बजे नैनीताल पहुंचेंगे। ‌मुख्यमंत्री अपने दो दिनी कार्यक्रम के दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।‌ वहीं भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इसके साथ कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। नैनीताल के डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में सौ करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसके बाद सीएम धामी शाम को जनपदीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री अतिथि गृह नैनीताल क्लब में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां से 9 सितंबर को प्रात करीब 9 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News