DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बटालियन पहुंच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना के जवानों के बीच गाया गाना, देखें वीडियो

Territorial Army Day

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार देर शाम राजधानी देहरादून स्थित गढ़ी कैंट पहुंच कर जवानों के बीच गाना गाकर खूब थिरके। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री धामी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। मौका था टेरिटोरियल आर्मी डे का। शनिवार को पूरे दिन अपने व्यस्त कार्यक्रमों से कुछ समय निकालकर अचानक देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन में सेना के जवानों के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को देखकर जवानों में भी जोश आ गया। वह भी धामी के साथ गाना गाकर थिरके। मुख्यमंत्री ने उनसे बातचीत की और सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत-संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस बीच सीएम धामी ने जवानों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया में जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमान्डिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News