DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Uttarakhand CM faces tough protest by angry villagers
Uttarakhand CM faces tough protest by angry villagers
Uttarakhand CM faces tough protest by angry villagers

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विरोध का सामना करना पड़ा है। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के सामने ही विरोध में नारे भी लगाए। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है। धामी आज उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित गांव मांडो और कनरानी पहुंचे थे। यहां हम आपको बता दें कि यह वही गांव है जहां पिछले दिनों बादल फटने की घटना हुई थी। बुधवार को हेलीकॉप्टर से पुष्कर सिंह धामी बादल फटने की घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और प्रशासन को इनकी सहायता पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए । इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने ही भाजपा सरकार के मुर्दाबाद नारे भी लगाए। यह लोग इसलिए गुस्से में थे कि मुख्यमंत्री ने इनकी समस्याएं नहीं सुनी और वह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे। बताया जा रहा है कि यह ग्रामीण भी मुख्यमंत्री को अपनी समस्याएं बताना चाह रहे थे। लेकिन उनको मौका नहीं मिल पाया जिससे यह भड़क गए और अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत पुलिस प्रशासन अधिकारी मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News