DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सीएम धामी दो दिन के दौरे पर आज जाएंगे लखनऊ, राज्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर होगी बात

Uttarakhand CM Dhami will be on two day visit to Lucknow from Today

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रहे हैं। ‌ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम धामी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। उत्तराखंड राज्य गठन के 21 साल बाद अभी भी यूपी के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारा को लेकर कई मामले अभी भी सुलझ नहीं पाएं हैं । इसी को लेकर वे योगी सरकार से बात करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी लखनऊ विश्वविद्यालय भी जाएंगे जहां वह अपने छात्र जीवन के दिनों को भी याद करेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। वे लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। यही नहीं अपने दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में मुख्यमंत्री धामी अपने कई कॉलेज के मित्रों से मुलाकात भी करेंगे। ‌मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर बाद लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं। उनके साथ उत्तराखंड के कई अफसर लखनऊ जाएंगे और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे । उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के गौरतलब है कि आवंटन का मसला अब तक हल नहीं हो पाया है। इनमें से कुछ मामले जहां कोर्ट में लंबित हैं वहीं, कुछ को लेकर दोनों राज्यों के बीच आपस में बातचीत चल रही है। अब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बात होगी। 19 नवंबर को सीएम धामी वापस राजधानी देहरादून लौटेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News