DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttarakhand: Chardham Yatra To Begin From Sept 18 – Chief Minister Pushkar Singh Dhami 

Char Dham Yatra 2026: Registration Process and Opening Dates

हाईकोर्ट के बाद धामी सरकार ने भी चार धाम तीर्थयात्रा के लिए दी हरी झंडी

Chardham Yatra To Begin From Sept 18 – Chief Minister Pushkar Singh Dhami 

हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद श्रद्धालुओं में बड़ी राहत मिली है। ‌उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को चारधाम यात्रा की तारीख की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चारधाम यात्रा शनिवार 18 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी और राज्य सरकार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के साथ यात्रा संचालित करने का निर्देश दिए थे । आपको बता दें कि कोरोना की वजह से चार धाम यात्रा पर अब तक रोक लगी हुई थी। इससे पहले कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था कि कोरोना प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पूर्ण पालन कराने से लेकर चार धाम की लाइव स्ट्रीमिंग तक, सभी इंतजाम दुरुस्त होने पर ही यात्रा को मंजूरी दी जाएगी। कोर्ट का कहना था कि सरकार की आधी-अधूरी तैयारी का खामियाजा पर्यटन से जुड़े लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि अब हाईकोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ चार धाम यात्रा को मंजूरी दे दी है।
नैनीताल उच्च न्यायालय ने तीर्थयात्रा के लिए कोविड टीकों की दोनों डोज लगवा चुके लोग को निगेटिव कोरोना रिपोर्ट को मंजूरी दी है। चारधाम यात्रा से लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुड़ी होने के कारण राज्य सरकार पर इसे शुरू करने का चौतरफा दवाब था। कोविड हालात के कारण पैदा हुई अनिश्चितता के बीच उच्च न्यायालय ने 28 जून को राज्य मंत्रिमंडल के सीमित स्तर पर चारधाम यात्रा शुरू करने के निर्णय पर रोक लगा दी थी। मंत्रिमंडल ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के निवासियों को मंदिर दर्शन की अनुमति देने का फैसला किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News