उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखिए किसको कहां से मिला टिकट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने आज अपने 9 अन्य प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें गढ़वाल से पांच जबकि कुमाऊं से 4 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने टूट कर इसकी जानकारी दी। आज जारी की गई आम आदमी पार्टी की लिस्ट में पुरोला से प्रकाश कुमार, देवप्रयाग उत्तम भंडारी, सहसपुर भरत सिंह, मसूरी श्याम बोरा, झबरेड़ा राजू बिराटिया, डीडीहाट दीवान सिंह मेहता, लाल कुआं चंद्रशेखर पांडे, नानकमत्ता आनंद सिंह राणा और खटीमा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक कुल 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। राज्य में 70 सदस्यीय विधान सभा सीट को देखते हुए अभी पार्टी 19 और प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












