रवि, अप्रैल 5, 2026

Uttarakhand: गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत पांच लोगों की मौत, खराब मौसम की वजह से हुआ हादसा

Uttarakhand: 5 Dead As Chopper Flying To Kedarnath Crashes Between Gaurikund, Sonprayag

उत्तराखंड में आज एक और हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। पूरा देश पिछले दिनों गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश का हादसा अभी भूल भी नहीं पाया था कि आज एक और हवाई दुर्घटना सामने आ गई। रविवार सुबह केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहा था। हेलिकॉप्टर क्रैश होकर गौरीकुंड के जंगलों में गिरा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि खराब मौसम के चलते हादसा हुआ। राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। गौरीकुंड से भी रेस्क्यू टीम को भेजा जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।हेलिकॉप्टर देहरादून से केदारनाथ जा रहा था। इस हादसे के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया कम विजिबलिटी और खराब मौसम को हादसे की वजह बताई जा रही है।घटना की सूचना घास काटने वाली महिलाओं ने धुंआ देखने के बाद दी। इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है।चारधाम यात्रा के दौरान यात्री परेशानी से बचने और चढ़ाई न करने के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग करते हैं। हाल के दिनों में केदारनाथ में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले दिनों एक हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले उड़ान भरने से पहले ही एक और हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था। गौरीकुंड के पास हुए इस हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद रुद्रप्रयाग में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। केदारनाथ में 17 मई को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। उस समय हेलिकॉप्टर में तीन लोग पायलट, डॉक्टर और नर्स सवार थे. हालांकि तीनों सुरक्षित बच गए थे। यह हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज को लेने केदारनाथ आ रहा था। उसी दौरान लैंडिंग के वक्त जमीन पर गिर गया था।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News