DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गाजीपुर में जन्मदिन का पार्टी मनाने गए बीडीओ की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक ढाबे पर ग्राम विकास अधिकारी यानी बीडीओ की बुधवार की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीडीओ अपने जन्मदिन की पार्टी मनाने अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर गए थे। पुलिस के अनुसार, नगर कोतवाली के गोराबाजार के रहने वाले विजय यादव जौनपुर जिले के डोभी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह अपने दोस्तों के साथ देर रात तुलसीपुर स्थित कालिका ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गया। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक ढाबे पर तैनात कर्मियों ने चाकू से विजय के सिर, कंधे और पीठ पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। घटना स्थल पर पहुँची पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने विजय को घायल अवस्था में वाराणसी भेज दिया। वहां इलाज के दौरान ग्राम विकास अधिकारी की मौत हो गई। पुलिस ने ढाबे से कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News