रवि, अप्रैल 5, 2026

Uttar Pradesh’s Hathras Gang-Rape Tragedy: हाथरस गैंग रेप मामला: आखिर देर रात अंतिम संस्कार कर किसे बचा रही प्रशासन

Uttar Pradesh's Hathras Gang-Rape Tragedy
Uttar Pradesh's Hathras Gang-Rape Tragedy
Uttar Pradesh’s Hathras Gang-Rape Tragedy

उत्तर प्रदेश के हत्थरस में निर्भया घटना के बाद अब एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 14 सितम्बर को हाथरस के चंदपा क्षेत्र में 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। उसी के गांव के चार दबंगों ने बलात्कार के बाद उसे लाठियों से इतना मारा कि उसकी गर्दन, हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डियां टूट गईं। इसके अलावा उन्हें डर था कि लड़की उनका ना दे तो उन्होंने उसकी जीभ काट दी। लड़की के घर वाले काफी देर बाद घरवालों ने उसे अधमरी हालत में पाया तो लेकर अस्पताल भागे। अलीगढ़ के जेएन अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां सोमवार को जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, लेकिन अगले ही दिन मंगलवार यानी कल की सुबह साढ़े पांच बजे वो दुनिया से चली गई।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मंगलवार देर रात 2.30 बजे उसके पार्थिव शरीर को जला दिया। परिजनों का कहना था कि वह अंतिम संस्कार पूरी नियमों के साथ करना चाहते हैं लेकिन प्रशासन ने कड़ी मुस्तैदी के साथ पूरे एरिया की घेराबंदी कर मृतक के शरीर का दाह संस्कार कर दिया।

आज पूरा देश इस घटना के विरोध में प्रशासन के खिलाफ आवाज उठा रहा है, लेकिन सवाल यह है कि प्रशासन इतनी हड़बड़ी में बिना पोस्टमार्टम के डेड बॉडी को जलाने के लिए क्यों परेशान थी? मृतक के परिजनों ने भी इसे लेकर प्रशासन से सवाल उठाए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News