उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टीकाकरण के बाद अस्पताल वार्ड बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उत्तर प्रदेश ने में कोरोना टीकाकरण के पहले दिन सबसे ज्यादा स्वास्थ कर्मियों को टिका लगाया गया। वहीं प्रदेश के मुरादाबाद के जिला अस्पताल के 46 वर्षीय महिपाल सिंह वार्ड बॉय थें जिनकी शनिवार टिकाकरण के बाद की रविवार शाम अचानक मौत हो गई। रविवार को वार्ड बॉय के सीने में अचानक दर्द और सांस लेने में परेशानी होने पर उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक लक्षण हार्ट अटैक के थे। मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
महिपाल के बेटे विशाल का कहना है कि शनिवार रात में पिता को परेशानी महसूस हो रही थी। सुबह को उन्हें 101 डिग्री बुखार भी था और जब से कोरोना का वैक्सीनेशन हुआ था, तब से पिताजी की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी थी। सांस फूलने और खांसी की शिकायत होने लगी थी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












