
कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश में हजारों लोगों की मौत हुई है। और तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतर्कता के साथ पहल कर दी है। सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर में अभी से इंतजाम शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया गया है। इस के तहत यमुना प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में बच्चों के लिए दो अस्पताल बनवाने का फैसला लिया है। प्राधिकरण के सेक्टर-18 और 20 में खासकर बच्चों के लिए अस्पताल बनाए जाएंगे। ये अस्पताल 100-100 बेड के होंगे। इसके बाद नोएडा के सेक्टर 30 में जिला अस्पताल में भी 150 बिस्तर का विशेष पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा।
बता दें की कोरोना के दूसरे लहर ने पूरे देश को हिला दिया है। और अब इस के बाद तीसरे लहर के आने की भी संभावनाएं विशेषज्ञों ने जताई है। तीसरे लहर में विशेषज्ञों ने तीसरी लहर में खास तौर पर खतरा महिलाओं और बच्चों के लिए जताया है। इस खतरे को देखते हुए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य सरकारों ने अपने इससे बचाव के लिए पहल कर दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












