आज अपने संसद क्षेत्र वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, जनता को 21 सौ करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं की देंगें सौगात

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद अब दिव्य काशी भव्य काशी अभियान को गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुँचने वाले हैं। पीएम मोदी का यह दौरा 10 दिनों के भीतर दूसरी बार है।
इस दौरान पीएम मोदी करीब ढाई घंटे के काशी दौरे पर होंगे जहाँ वह पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला रखने के साथ ही 21 सौ करोड़ रुपये की 27 परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे।
इस दौरान पीएम दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए पोर्टल और डेयरी मार्क को भी लांच करेंगे। पीएम जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख लोगों को घरौनी का लिंक मोबाइल पर भेजेंगे। वाराणसी के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र भी देंगे। साथ हीं पीएम करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में 475 करोड़ रुपये की बनास काशी संकुल परियोजना की नींव रखेंगे। अमूल से जुडे़ एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का आनलाइन ट्रांसफर भी वे बटन दबाकर करेंगे।

इसी मंच से पीएम वाराणसी की तीनों तहसीलों के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वे एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख परिवारों को घरौनी यानी खतौनी प्रमाणपत्र का लिंक भेजेंगे। इसके बाद वे 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1225.51 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
बता दें की काशी आगमन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात ट्वीट किया। पीएम ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। वाराणसी में दोपहर करीब एक बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












