पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगें करोड़ों की दिवाली सौगात

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी को दिवाली की बड़ी सौगातें देने वाले हैं। पीएम मोदी वाराणसी में आज सुबह 10.30 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखेंगे। यह योजना शहर के सभी वार्डों के पुनर्विकास का शिलान्यास पीएम के हाथों होगा।
इसके अलावा पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 128 करोड़ की लागत से शहर में तीन हजार एडवांस सर्विलांस कैमरा का शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 620 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। पीएम के हाथों बेनियाबाग की प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग, खिड़किया घाट का पुनर्विकास सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास रखा जाएगा। इसके अलावा सारनाथ की लाइट एंड साउंड परियोजना के अलावा 105 आंगनबाड़ी केंद्र और 101 आश्रय केंद्र का लोर्कापण भी किया जायेगा।
https://platform.twitter.com/widgets.jsपीएम श्री @narendramodi 9 नवंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी, उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।
— BJP (@BJP4India) November 8, 2020
लाइव देखें
• https://t.co/vpP0MInUi4
• https://t.co/KrGm5idRUX
• https://t.co/lcXkSnNPDn
• https://t.co/jtwD1z6SKE pic.twitter.com/cLVgDlGcmZ
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












