
देश में ऑक्सीजन की कमी की वजह से लगातार कोरोना के मरीजों की जान जा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे 9 मरीजों के मौत की दर्दनाक घटना सामने आई है । मेरठ के केएमसी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन जिला प्रशासन का दावा है कि पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर थे।
बता दें की मौजुदा स्थिति में उत्तर प्रदेश के कई अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन खत्म हो रही है।ऑक्सीजन की कमी के कारण कई निजी अस्पतालों ने नए मरीजों को भर्ती करने तक से हाथ खड़े कर दिए। इनके प्रबंधन का कहना है कि उन्हें मांग के अनुरूप ऑक्सीजन नहीं मिल रही है और वो पहले से भर्ती मरीजों को ही ऑक्सीजन सही से उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। राज्य के अलग-अलग अस्पतालों में पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हुई है। इनमें 22 मौत कोरोना से हुई हैं, जबकि आठ मौतें कोरोना संदिग्धों की हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












