देश में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 1 अगस्त को मनाया जाने वाला है, लेकिन कोरोना महामारी के इस दौर में योगी सरकार ने बकरीद की नमाज और कुर्बानी के लिए गाइडलाइन जारी किए हैं। हर साल पुरी धूम धाम से मनाया जाने वाला बकरीद इस बार काफी एतिहात और सतर्कता के साथ मनाया जाएगा।
बकरीद को देखते हुए यूपी पुलिस की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसके मुताबिक सभी लोगों को घर में ही नमाज अदा करनी होगी।
लोग मस्जिद में सामूहिक नमाज अदा नहीं की जाएगी।
बता दें कि दारूल उलूम और अन्य संगठनों द्वारा बकरीद को लेकर गाइडलाइन जारी करने की मांग की गई थी साथ ही साथ मुस्लिम संगठनों द्वारा सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति मांगी गई थी लेकिन यूपी पुलिस ने विशेष निर्देश दिये हैं, जिसमे कहा गया है कि कुर्बानी खुले में नहीं होगी, साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। साथ ही साथ धर्मगुरुओं से भी अपील की गई है कि वे इस गाइडलाइन के बाबत लोगों को जागरूक करें।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












