उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और मोहर्रम को लेकर खास मीटिंग की है जिसमें प्रदेश के आलाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि राज्य में 30 सितंबर तक कोई धार्मिक महोत्सव को खुले स्थानों पर नहीं मनाया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य मेे धार्मिक महोत्सव को खुले स्थान पर ना मनाया जाए चाहे वह गणेश चतुर्थी हो या मोहर्रम की ताजिया।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन हो, साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने और अफवाहों को लेकर सजग रहने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए।
यह निर्देश खास तौर पर मुहर्रम को लेकर निकाले गए हैं क्यों की यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जाता है, लेकिन कोरोना वायरस गाइडलाइंस के चलते इसकी इजाजत नहीं है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












