हाथरस मामले पर सीएम योगी से आज मुलाकात करेंगे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

हाथरस में हुई घटना पर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथरस में हुई घटना पर न्याय की मांग करेंगे साथ ही विभागीय योजनाओं की चर्चा भी करेंगे।
बता दें कि इससे पहले भाजपा के नेता उमा भारती ने भी यूपी के प्रशासन व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












