कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में गुरुवार से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ था । लेकिन विधान भवन में कार्यवाही शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा किया एसपी के विधायकों ने योगी आदित्यनाथ सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की लेकिन योगी सरकार ने सत्र समय सीमा पर शुरू कर दी ।
यह सत्र उत्तरप्रदेश की जनता के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्यों कि इस सत्र मेे योगी सरकार ने कई महत्वपूर्व विधयकों को पारित करवा लिया है। इनमें उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण संशोधन, विधेयक 2020 भी शामिल है
पारित किए गए विधेयक :-
- उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन द्वितीय (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020,
- कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता, और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020,
- उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2020,
- कारागार उत्तर प्रदेश (संशोधन) विधेयक 2020
- उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अध्यादेश, 2020
https://platform.twitter.com/widgets.jsविधानसभा में https://t.co/VENDVOultz
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 22, 2020
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












