यूपी में समाजवादी पार्टी ने भी अपने आठ प्रत्याशियों की जारी की सूची

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के अपने 91 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने के बाद समाजवादी पार्टी ने भी अपने 8 कैंडिडेट के नामों का एलान कर दिया है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की नई सूची में कासगंज के पटियाली से नादिरा सुल्तान को टिकट दिया गया है। सपा ने बदायूं से रइस अहमद, सीतापुर से हर गोविंद भार्गव, लखनऊ के मलीहाबाद से सुशीला सरोज, लखनऊ की ही मोहनलालगंज विधानसभा सीट से अमरीश पुष्कर को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा सपा ने कानपुर देहात के सिकंदरा से प्रभाकर पांडे और कानपुर नगर के कानपुर कैंट से मोहम्मद हसन को अपना प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी ने बांदा से मंजुला सिंह को टिकट दिया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












