उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन में मिली और ढील, आज से खुलेंगे होटल-रेस्तरां

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ने पर आज से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया में ढील देनी शुरू कर दी है।
राज्य में अब दुकानें पांच दिनों तक, और बाजारों को सुबह सात बजे से लेकर रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। साथ हीं राज्य में साप्ताहिक लॉकडाउन लागू रहेगा। इससे पहले दुकानों और बाजार खोलने की अनुमति सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक थी, लेकिन सरकार ने इसमें रियायत दी है।
इसके अलावा रेस्टोरेंट्स, होटल्स और पब खोले जाने की भी इजाजत दी गई है। वहीं सोमवार से सरकारी और निजी कंपनियों के दफ्तर पूरी उपस्थिति के साथ खुल गए हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












