शनि, अप्रैल 4, 2026

3 प्रतिशत से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव रेट वाले राज्यों से अब उत्तर प्रदेश आने पर दिखाना अनिवार्य होगा कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट

कोरोना के तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अन्य राज्यों आने वाले लोगों को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं।
नए आदेश के अनुसार जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण की दर 3 फीसदी से ज्यादा है, वहां से यूपी आने पर कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य देनी होगी।
यह रिपोर्ट चार दिन के अंदर की होनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि कोविड को लेकर किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि जो लोग टीके की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जा सकती है। टीम-9 की बैठक में उन्होंने साफ कहा कि सड़क, हवाई और निजी साधनों से आने वालों पर भी यह नियम लागू किया जाये। अधिक पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से यूपी आने वालों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जाए। प्रदेश आगमन पर इनके एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर किया जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News