शनि, अप्रैल 4, 2026

Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath visits Kanpur

Yogi Adityanath

सीएम योगी योगी आज करेंगे कानपुर दौरा, लेंगे जिले के हालात का जायजा

Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानपुर के दौरे पर होंगे।
इस दौरान सीएम योगी यहाँ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों संग बैठक करके कोरोना से उपजे हालातों का जायजा लेंगें। इसके साथ साथ सीएम योगी राज्य में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए किए गए इंतजामों की जांच परख करेंगे।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश की स्थिति और स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीरें काफी बेहाल नजर आई हैं। जिसके बाद विशेषज्ञों के द्वारा तीसरी लहर की संभावना की बात को समझते हुए योगी सरकार लगातार इसके रोकथाम के लिए प्रयासों में जुटी है और राज्य में अभी से इंतजाम शुरू करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देना शुरू कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News