शनि, अप्रैल 4, 2026

Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath to visit Ayodhya today

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या…

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर जाएंगे, जहां वह पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे।इस दौरान रामजन्म भूमि पूजन के लिए कोरोना के बावजूद खास तैयारियां की गई हैं। इस दौरान मठ मंदिरों में अनुष्ठान होंगे और सरयू आरती में भी उत्साह दिखेगा।
पूजन के दौरान सरयू की महाआरती को भव्य बनाने की तैयारी की गई है, लेकिन कोरोना को ध्यान में रखकर सब कुछ लोग व्यक्तिगत करेंगे, कहीं सामूहिक आयोजन नहीं होगा।
आपको बता दें कि पांच अगस्त को मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रखी जाएगी। इस दिन मंदिर में काफी भव्य आयोजन ओर पूजन होगी और इस शुभ दिन को अयोध्यावासी उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में जुटे हुए है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News