रवि, अप्रैल 5, 2026

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से चार महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा के थाना क्षेत्र के बसिंधा गांव में मिट्टी खोदने गई महिलाओं के ऊपर मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। बता दें की बसिंधा में 13 महिलाएं घरों की पुताई करने के लिए नदी किनारे बने मिट्टी के टीले को खोदने के लिए गई हुईं थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया।
सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतक के आश्रितों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News