लखनऊ आगरा हाईवे पे कार और बस में टक्कर, 40 लोग घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
यूपी के कन्नौज जिले में आज सुबह करीब पांच बजे 5 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे कट 148 पर बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस ने सड़क किनारे खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दि जिस से
टक्कर लगते ही कार एक्सप्रेसवे के नीचे खाई में जा गिरी। बस भी सड़क से उतर नीचे पहुंच गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
कई यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है वहीं, हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पुलिस कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












