शनि, अप्रैल 4, 2026

Uttar Pradesh Breaking News: वृंदावन में मिट्टी धंसने से छह से ज्यादा महिलाएं दबीं, जेसीबी की खुदाई जारी

उत्तर प्रदेश के वृंदावन के समीपवर्ती गाँव अक्रूर में एक बेहद गंभीर हादसा घटित हुआ है, जहाँ मिट्टी की ढाय लोगों पर गिर गई जिस से खोदाई करने आईं करीब आधा दर्जन महिलाएं इसके नीचे दब गईं।
बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए जिसके बाद जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसाए गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। सभी महिलाएं घर के इस्तेमाल के लिए मिट्टी खोद रही थीं। तभी अचानक मिट्टी का टीला महिलाओं पर गिर गया और आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। ढाय गिरने के बाद महिलाएं चीख पुकार मचाने लगीं। आसपास काम कर रहे कुछ लोग बचाव के लिए दौड़े और उन्होंने अपने स्तर से बचाव का कार्य शुरू किया।

वहीं प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से खोदाई की गई जिसमें तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य की तलाश के लिए अभियान जारी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी बचाव अभियान पर नजर रखे है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News