
भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ने आज लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। गौरतलब है कि जिला पंचायत चुनाव मे अपनी पत्नी को भाजपा से जिला पंचायत सदस्य का टिकट नहीं मिलने पर निर्विरोध लड़वाया था। इससे खफा हो एवं चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर भाजपा ने पूर्व राज्य मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












