बुध, फ़रवरी 25, 2026

उत्तर प्रदेश में सभी जिले हुए कोरोना कर्फ्यू मुक्त, कल से खुलेंगे सभी बाजार

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। कल बुधवार से प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति होगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। वहीं राज्य के सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी जारी रहेगी।

बता दें की राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading