DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Uttar Pradesh: 4 killed as train hits truck, bike in Shahjahanpur

रेलवे फाटक ना बंद होने की वजह से ट्रेन ने ट्रक और बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी और बच्चे की घटनास्थल पर मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ रेल फाटक खुला होने की वजह से एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई।

गौरतलब है कि आज सुबह 5.10 बजे हुलासनगर रेलवे क्रॉसिंग खुली थी, तभी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की टक्कर से कोल्ड ड्रिंक भरे एक ट्रक और एक बाइक सवार परिवार से हुई जिसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए और बाइक पर सवार पति पत्नी और बच्ची की मौत हो गई।
वहीं ट्रक चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News